ख़बर सुनें
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में शुक्रवार रात बदमाशों ने पंच मारकर एक चालक को घायल कर दिया और उसकी कार लूटकर फरार हो गए। चालक अपने मालिक को छोड़ने के बाद कार से घर जा रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर छानबीन कर रही है।
चालक की पहचान महावीर विहार निवासी संजीव कुमार (41) के रूप में हुई है। वह द्वारका सेक्टर-चार में रहने वाले अर्नव चौधरी की कार चलाता है। कार एक कंपनी में किराए पर लगी है। संजीव ने पुलिस को बताया कि 24 दिसंबर की रात वह मालिक के साथ गुरुग्राम से द्वारका पहुंचा। जहां मालिक को छोड़ने के बाद वह कार से अपने घर के जा रहा था।
डीपीएस स्कूल के पास लालबत्ती होने की वजह से उसने कार रोकी। वहां मौजूद दो लोगों ने उसे इशारे से बताया कि कार का टायर पंचर है। संजीव कार से उतरकर टायर देखने लगा। इसी दौरान बदमाश ने उसके सिर पर पंच मार दिया। जिससे वह गिर गया। उसके बाद दोनों बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित ने किसी तरह घटना की शिकायत पुलिस से की।
इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता ने शराब पी रखी है। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया। पीड़ित ने बताया कि मालिक के साथ उसने शराब पी थी। पुलिस उसके बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Source link

Comments (0)
Leave a Comment