रिकांगपिओ42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घायलों को पहाड़ी से नीचे उतारती किन्नौर पुलिस। - Dainik Bhaskar

घायलों को पहाड़ी से नीचे उतारती किन्नौर पुलिस।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में महाराष्ट्र के तीन सैलानियों की मौत को गई है। 13 सैलानियों का दल शिमला के रोहड़ू से किन्नौर की सांगला घाटी में ट्रैकिंग के लिए गया था। यह दल बरुआ कंडे होते हुए सांगला आ रहा था। विपरीत मौसम परिस्थितियों और बर्फबारी के कारण दल में शामिल 3 सैलानियों की रास्ते में ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही किन्नौर प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य आरंभ कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस दल को बरुआ कंडा भेजा गया। सभी 10 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल कर कड़छम लाया जा रहा है। तीनों शवों को लाने के लिए आईटीबीपी के जवानों का एक दल मौके पर भेजा गया है।

तीन सैलानियों की ठंड की वजह से मौत।

तीन सैलानियों की ठंड की वजह से मौत।

सभी पर्यटक मुंबई के रहने वाले

जिला मुख्यालय में प्राप्त सूचना के अनुसार, 12 मुंबई से व एक दिल्ली का रहने वाला है। इनमें एक महिला भी शामिल है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लोगों से आग्रह किया है कि खराब मौसम व बर्फबारी के चलते जिले के ऊंचे स्थानों, चोटियों पर न जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने जिलावासियों से भी आग्रह किया है कि यदि अति आवश्यक हो, तभी घर से बाहर निकलें तथा इस दौरान सावधानी बरतें। क्योंकि बारिश के कारण शूटिंग स्टोन का खतरा बना रहता है।

देर रात शिविर तक पहुंचाए गए बचे हुए सैलानी।

देर रात शिविर तक पहुंचाए गए बचे हुए सैलानी।

देर रात 1 बजे पहुंचे सैलानी शिविर

एक पुलिस बचाव दल (क्यूआरटी के 11 अधिकारी और पुलिस चौकी कड़छम से 3 अधिकारी) बरुआ कांडा होते हुए रवाना हुए। जहां पर 4 ट्रैकर्स मिले और उन्हें बचा लिया गया। 2 घंटे की ट्रैकिंग के बाद बचाव दल को अन्य 6 ट्रैकर्स और मिले, जिसमें एक घायल और एक बेहोश पाया गया। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। तीन की मौत हाइपोथर्मिया से हुई।

खबरें और भी हैं...


Source link