ख़बर सुनें
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर से तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। एक ईमेल कर शुक्रवार देर रात को गंभीर के आधिकारिक मेल पर धमकी दी गई। ईमेल में लिखा है कि ‘आपकी दिल्ली पुलिस और आईपीएस अधिकारी श्वेेता हमारा कुछ नहीं कर सकती, हमारे जासूस पुलिस में भी मौजूद हैं, आपके बारे में हमें पूरी जानकारी मिल रही है’। ईमेल मिलने के बाद गंभीर की ओर से दोबारा शिकायत दी गई। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल सेल व बाकी सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि पहले मिली धमकियों के ईमेल से पता चला है कि उनको पाकिस्तान से भेजा गया था। अब इस मेल आईडी का सोर्स भी पता किया जा रहा है। उधर, धमकी मिलने के बाद सांसद गंभीर के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment