ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा स्थित GL Bajaj Institute of Technology & Management एक बार फिर नवाचार, तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में इतिहास रच गया, जब शिक्षा मंत्रालय की Innovation Cell (MIC) एवं AICTE द्वारा आयोजित IIC Regional Meet 2025 का भव्य एवं अविस्मरणीय आयोजन यहाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस असाधारण सम्मेलन में उत्तर भारत के 170 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लेकर इस मंच को अद्वितीय ऊर्जा और वैचारिक समृद्धि से भर दिया।

यह आयोजन न केवल विचारों का संगम बना, बल्कि छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और उद्यमिता से जुड़े प्रतिनिधियों के लिए एक ऐसा मंच भी बना, जहाँ भविष्य के भारत की नवाचार-यात्रा को दिशा देने वाले अहम विचार सामने आए।

आयोजन की धमाकेदार शुरुआत — नवाचार की राह पर GL Bajaj ने दिखाई नई रोशनी

IIC रीजनल मीट की शुरुआत अत्यंत गरिमामय माहौल में हुई। GL Bajaj Educational Institutions के CEO श्री कार्तिकेय अग्रवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि “भारत का भविष्य नवाचार और उद्यमिता के दम पर ही दुनिया का नेतृत्व करेगा और GL Bajaj इस परिवर्तनकारी यात्रा में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने छात्रों द्वारा विकसित इनोवेशन मॉडल्स, स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स और तकनीकी रिसर्च को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए संस्थान द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत उल्लेख किया।

AICTE चेयरमैन का वीडियो संदेश बना प्रेरणा का स्रोत

कार्यक्रम में AICTE चेयरमैन प्रो. टी. जी. सीतराम ने वीडियो संदेश के माध्यम से उपस्थित शिक्षकों और छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भारत को नवाचार की वैश्विक राजधानी बनाने की दिशा में AICTE के प्रयासों का उल्लेख किया। छात्रों में डिज़ाइन थिंकिंग, स्टार्टअप कल्चर और क्रिटिकल इनोवेशन स्किल विकसित करने के महत्व को रेखांकित किया। उनका यह प्रेरक संदेश पूरे सभागार में नवाचार की नई ऊर्जा लेकर आया।

इनोवेशन की आँधी, स्टार्टअप का संग्राम और भविष्य का महामंच, GL बजाज में IIC रीजनल मीट 2025 बना इतिहास!”

IIC मीट के उद्देश्य और रूपरेखा पर बोले डॉ. नवीन अरोड़ा

AICTE के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नवीन अरोड़ा ने IIC के महत्व पर कहा कि IIC प्लेटफॉर्म युवाओं को आइडिया से लेकर प्रोटोटाइप और स्टार्टअप तक की संपूर्ण यात्रा में मार्गदर्शन देता है।

सरकार की नवाचार नीतियों को जमीन पर उतारने में IIC की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस मीट का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों के बीच इनोवेशन इकोसिस्टम का आदान-प्रदान मजबूत करना है।

विशेष अतिथियों ने नवाचार की नई परिभाषा गढ़ी

IIC रीजनल मीट में कई प्रमुख शिक्षा विशेषज्ञ एवं तकनीकी जगत की हस्तियों ने शिरकत की। इनमें प्रमुख रहे:

  • डॉ. एस. पी. मिश्रा

एडवाइजर – इनोवेशन हब, AKTU / पूर्व कुलपति, DSVV

उन्होंने विद्यार्थियों को "आत्मनिर्भर इनोवेटर" बनने की प्रेरणा देते हुए कहा “नवाचार तभी सफल होता है जब वह समाज और देश की जरूरतों को समझकर विकसित किया जाए।”

  • प्रो. अनिल कुमार शर्मा

प्रोफेसर – मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जामिया मिलिया इस्लामिया

उन्होंने छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उनके तकनीकी अनुभव और शोध आधारित विचारों ने छात्रों को नई दिशा दी।

सबसे बड़ा आकर्षण: मुख्य अतिथि प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे का धांसू संबोधन

मुख्य अतिथि प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे चेयरमैन – NETF, NBA, एवं सदस्य – NAAC Executive Committee,
का संबोधन IIC मीट का सबसे प्रभावशाली क्षण रहा।

उन्होंने अपने भाषण में कहा भारत अब "Innovation Driven Nation" बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इनोवेशन की आँधी, स्टार्टअप का संग्राम और भविष्य का महामंच, GL बजाज में IIC रीजनल मीट 2025 बना इतिहास!”

नई शिक्षा नीति (NEP) ने देश को इनोवेशन–इंटीग्रेटेड एजुकेशन की राह पर ला दिया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनने की क्षमता रखता है। तकनीक, शोध और उद्यमिता को साथ लेकर चलने से भारत जल्द ही वैश्विक नेतृत्व करेगा। उनका संदेश युवा छात्रों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक रहा।

GL Bajaj – इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का मजबूत गढ़

IIC मीट के दौरान GL Bajaj द्वारा प्रस्तुत नवाचार कार्यों की तुलना देश के प्रमुख संस्थानों से की गई, जहाँ GL Bajaj ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया:

इनोवेशन लैब्स और इन्क्यूबेशन सेंटर

स्टार्टअप सपोर्ट सिस्टम

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टेक प्रतियोगिताओं में उपलब्धियाँ

रिसर्च पब्लिकेशन और इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग

संस्थान ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य छात्रों को नवाचार-सक्षम, तकनीकी रूप से दक्ष और उद्यमिता के लिए तैयार बनाना है, ताकि वे भारत को "विकसित राष्ट्र 2047" में प्रमुख योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का समापन – नवाचार की नई उड़ान के साथ

IIC रीजनल मीट 2025 का समापन ऊर्जावान माहौल में हुआ जहाँ छात्रों ने टेक्नोलॉजी बेस्ड मॉडल्स, इनोवेशन केस स्टडीज और स्टार्टअप आईडियाज को प्रस्तुत किया।
इवेंट के अंत में कार्रवाई बिंदु:

संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने

संयुक्त इन्क्यूबेशन प्रोग्राम्स

नवाचार आधारित प्रोजेक्ट्स के एक्सचेंज

राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप प्रतियोगिताओं में साझा भागीदारी

पर सहमति बनी।

GL Bajaj के उत्कृष्ट प्रबंधन व आयोजन ने यह साबित कर दिया कि ग्रेटर नोएडा अब उत्तर भारत का उभरता हुआ इनोवेशन हब बन चुका है।