नई दिल्ली6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एनसीआर से लूटे व झपटे गए मोबाइल खरीदने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मेवात, हरियाणा निवासी इश्तियाक (40) है। इसके पास से 64 मोबाइल फोन मिले हैं। इन मोबाइल को ठगी व दूसरी आपराधिक वारदातों में इस्तेमाल किया जाता था। साइबर ठग इन मोबाइल को अच्छे दाम में खरीदते हैं।

डीसीपी ईस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रियंका कश्यप ने बताया स्पेशल स्टाफ की टीम चोरी, झपटे व लूटे गए मोबाइल को ट्रेस करने में लगी है। पुलिस को ज्यादातर मोबाइल मेवात इलाके में चलने का पता चला। टेक्नीकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आठ नवंबर को इश्तियाक को आईएसबीटी आनंद विहार से दबोच लिया। आरोपी अलग-अलग रिसीवरों से मोबाइल खरीदकर मेवात ले जाता था। इन्हें आगे हरियाणा और राजस्थान में बेच दिया जाता था।

इन मोबाइल की मदद से ऑनलाइन ठगी और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता जाता था। इसके पकड़े जाने से पुलिस ने झपटमारी के 22 मामले सुलझाने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं...


Source link