फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोहतक से कैब बुक करा फरीदाबाद आए बदमाशोंा ने किराया मांगने पर कैब चालक को बंधक बना लिया और पिटाई कर उसे कार लूटकर फरार हो गए। पीड़ित किसी तरह पुलिस चौकी सीकरी पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन कार का सुराग नहीं लगा है।

फिरेाजपुर झिरका मेवात के गांव रनियाला निवासी इरशाद ने कैब चालक है। वह उबर और ओला कंपनी के लिए चलाता है। पांच नवंबर को वह सुबह नौ बजे गुड़गांव से बुकिंग लेकर फतेहाबाद गया था। वहां से रात करीब आठ बजे वापस गुड़गांव आ रहा था। रोहतक पहुंचने पर ओला कंपनी से फोन आया कि गांव मोखरा रोहतक से बल्लबगढ के लिए सवारी लेकर जानी है। वह कार को लेकर रात करीब साढे आठ बजे ग्राम मोखरा पहुंच गया। वहां से रोहित पुत्र दलवीर अपने तीन अन्य साथियों को बैठाकर बल्लभगढ़ के लिए चल दिए। रात करीब 10.50 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैण्ड पर पहुंच गए। बदमाश रोहित ने दो किमी. आगे गड्डा काॅलोनी ग्राम जाजरु के पास चलने को कहा। वहां पहुंचकर जब चालक ने बदमाशों से 2700 रुपए किराया मांगा तो बदमाशों ने कैब चालक को कमरें में बंधक बना लिया और शराब पीकर उसे कार समेत अगवा कर लिया। इसके बाद चारों बदमाश उसे कैली फ्लाईओवर के पास अंधेरें उतार कर कार, मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...


Source link