नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद वसूली करने वाले एक गैंग के लीडर को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी नासिर (25) के रूप में हुई। यह गैंग कुछ दिनों में 100 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपए ठग चुका था। इनका गैंग 1000 से ज्यादा सिमकार्ड इस्तेमाल करता है। मामले में एक बोलेरो गाड़ी, 6 बैंक अकाउंट और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी पहले ट्रक ड्राइवर था। क्राइम ब्रांच के मुताबिक 62 वर्षीय एक बुजुर्ग ने जबरन वसूली की शिकायत दी थी।
जिसमें बताया गया सोशल मीडिया के जरिए उनकी किसी लड़की से दोस्ती हुई थी। वे चैट और वीडियो कॉल करते। इस दौरान धोखे से बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बना ली गई। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा।
आरोपी खुद को यू-ट्यूब का अधिकारी बताकर लड़की का शोषण करने का आरोप लगाने लगे। उनसे मोटी रकम मांगी गयी। डिमांड पूरी नहीं होने पर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। बुजुर्ग ने 4 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए। दी। जांच में पता चला आरोपी 100 से अधिक मोबाइल इस्तेमाल करते थे।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment