ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। भारत की राजनीति और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दादरी क्षेत्र के ग्राम कोंडली बांगर में "विकसित भारत संकल्प सभा" का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक सभा नहीं बल्कि भविष्य के भारत की नींव रखने का एक भावनात्मक और प्रेरणादायक प्रयास बनकर उभरा।

कार्यक्रम में दादरी के यशस्वी विधायक माननीय तेजपाल नागर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों के जनकल्याणकारी कार्यों का सार प्रस्तुत करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी से संकल्प लेने की अपील की।


ग्राम स्तर पर राष्ट्र निर्माण की जागरूकता से बदलेगा देश का भविष्य

गांव के निवासी विजय कसाना के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा था और “विकसित भारत” की गूंज हर ओर सुनाई दे रही थी। सभा का उद्देश्य था कि आम जनता विशेषकर गांवों में बसे युवाओं और किसानों को यह संदेश देना कि भारत की प्रगति में उनकी भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।


विधायक तेजपाल नागर का जोशीला संबोधन: "आज नहीं तो कब?"

सभा को संबोधित करते हुए विधायक तेजपाल नागर ने कहा:

"आज देश उस मुकाम पर खड़ा है, जहां हमें सिर्फ नारे नहीं, कर्म की आवश्यकता है। हमें मिलकर संकल्प लेना है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। मोदी जी का सपना हर भारतवासी का सपना बनना चाहिए।"

उन्होंने बताया कि आज भारत इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और वैश्विक प्रभाव में नए आयाम छू रहा है और इसमें युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ सुनिश्चित करें।


"युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बनाना है" – अर्पित तिवारी

इस अवसर पर भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा:

"आज का युवा सोशल मीडिया से लेकर स्टार्टअप तक हर क्षेत्र में क्रांति ला रहा है। अब समय आ गया है कि हम अपने कदम राजनीति और राष्ट्र सेवा की ओर भी बढ़ाएं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचों पर एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है। अब हमें इस विकास को गाँव-गाँव तक पहुंचाना है।"


कार्यक्रम के सूत्रधार और मुख्य संयोजक विजय कसाना ने कहा:

“ग्राम कोंडली बांगर में आयोजित यह सभा यह बताती है कि आज देश का गांव-गांव भी ‘विकसित भारत’ की सोच से जुड़ चुका है। यहां सिर्फ बात नहीं हो रही, संकल्प लिया जा रहा है।“

उन्होंने ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने भारी संख्या में पहुंचकर इस अभियान को समर्थन दिया और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपना समर्पण दिखाया।


नेताओं और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने बढ़ाया आयोजन का गौरव

इस संकल्प सभा में अनेक भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • भाजपा जिला गौतमबुद्ध नगर के जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा,
  • पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया,
  • सुनील तुगलपुरिया,
  • कपिल भाटी,
  • राघवेंद्र त्रिपाठी,
  • तथा ग्रेटर नोएडा मंडल के अन्य कर्मठ कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन सभी ने अपने विचारों के माध्यम से ग्रामीणों में जागरूकता का संचार किया और भारत के उज्ज्वल भविष्य की संकल्पना को साझा किया।


सभा बनी प्रेरणा का केंद्र, हर चेहरा था उत्साह से भरा

सभा के दौरान जब “विकसित भारत” के नारों की गूंज हुई, तो युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी ने एकजुट होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मंच पर हर वक्ता की बात को तालियों से सराहा गया और अंत में उपस्थित सभी को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।


प्रेषक – भगवत प्रसाद शर्मा, भाजपा मंडल ग्रेटर नोएडा


? ? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

? #ViksitBharat #TejpalNagar #BJP11Years #ModiYug #KondliBangar #GreaterNoidaNews #YouthForIndia #DevelopedIndia2047 #ViksitBharatSankalp #BJPGautamBuddhNagar #RuralIndiaForChange #DigitalIndia #NewIndia #ModiAgain2024 #NayaBharat #SankalpSeSiddhi #RaftarToday