सूरजपुर, रफ़्तार टुडे। श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर की ओर से आयोजित रामलीला मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कमेटी की बैठक रामलीला मैदान बराही मंदिर पर आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्षता श्री सतवीर सिंह भाटी ने की और संचालन महामंत्री सत्यपाल शर्मा ने किया। बैठक में यह घोषणा की गई कि रामलीला मंचन का शुभारंभ 2 अक्टूबर 2024 से होगा और यह कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2024 को दशहरा महोत्सव के साथ संपन्न होगा।

कमेटी के प्रबंधक लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि रामलीला के दौरान मेले में बच्चों के लिए झूले, खाने के लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन, और घरेलू सामान के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा, दूर-दराज से आने वाले लोगों के लिए कार पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा का जिम्मा पुलिस प्रशासन और कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संभाला जाएगा।

बैठक में सतवीर भाटी, लक्ष्मण सिंघल, भूदेव शर्मा, मूलचंद शर्मा, सुभाष शर्मा, ओमवीर बैसला, अनिल भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, विशाल गोयल, राजेश ठेकेदार, विनोद पंडित, योगेश अग्रवाल, मोहित शर्मा, अशोक शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


हैशटैग्स: #RaftarToday #Surajpur #RamLeela2024 #Dussehra #CulturalEvents #FestivalsInSurajpur #RamLeelaCommittee


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Join Raftar Today on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)