अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 12 Nov 2021 08:42 AM IST
सीपीसीबी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली में आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 487 रहा। दिवाली के बाद से सबसे खराब हालात गाजियाबाद के बने हुए हैं।
पड़ोसी राज्यों में पराली जलने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। छठ महापर्व के दौरान भी दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशाबाजी हुई। नतीजा, शुक्रवार को हवा की सेहत गंभीर श्रेणी में चल रही है। सड़कों पर स्मॉग की मोटी परत छाई रही और दृश्यता कम रही। स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन व सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हवा की रफ्तार कम होने के कारण आज हवा की गुणवत्ता और भी बिगड़ सकती है। दिल्ली का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे दिल्ली में आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 487 रहा। दिवाली के बाद से सबसे खराब हालात गाजियाबाद के बने हुए हैं। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के लोनी का एक्यूआई 499 तो इंदिरापुरम का एक्यूआई 491 रिकॉर्ड किया गया है। नोएडा के सेक्टर 62 का एक्यूआई 493 दर्ज किया गया। हरियाणा के फरीदाबाद में सुबह आठ बजे एक्यूआई 453 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में एक्यूआई 430 दर्ज किया गया।
विस्तार

Comments (0)
Leave a Comment