ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ्तार टुडे।
एक ओर जहां आवारा कुत्तों और पालतू जानवरों के हक में सामाजिक बहसें चलती हैं, वहीं दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईको विलेज-1 सोसायटी के निवासी कुत्तों के लगातार हो रहे हमलों से इस कदर परेशान हैं कि उन्हें अब सड़क पर उतरकर विरोध जताना पड़ रहा है। बीते रविवार शाम को दर्जनों निवासी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर ‘स्टॉप डॉग अटैक’ के नारे लगाते हुए सोसायटी परिसर में एकत्र हुए और प्रशासन व सोसायटी प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की।


महिला के दोनों पैर टूटे, जिम्मेदार कौन?

इस प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में एक दर्दनाक घटना है। करीब पांच दिन पहले, सोसायटी की एक महिला निवासिनी जब अपनी सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थीं, तब एक कुत्ते के हमले से बचने के प्रयास में वह पोडियम से गिर गईं। इस हादसे में उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। पीड़िता के दो छोटे बच्चे हैं जो अब उनकी देखभाल के लिए दूसरे पर निर्भर हैं। इस घटना ने पूरा मोहल्ला हिला दिया और सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ इंसानों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?


'लव फॉर डॉग्स ठीक, लेकिन लॉ के दायरे में’ – बोले प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग सीधी और स्पष्ट थी –

“हम जानवरों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनकी वजह से इंसानों की जान खतरे में हो, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

उन्होंने बताया कि पालतू कुत्तों को पट्टे के बिना घुमाना, बिना मुझबूती के उनके साथ बच्चों को भेज देना, और कई बार उन्हें लावारिस हालत में छोड़ देना – ये सब गैर-जिम्मेदाराना रवैया है और इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


'प्रशासन जागे वरना सड़कों पर उतरेंगे बार-बार' – चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सोसायटी मैनेजमेंट और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द ही सुरक्षा मापदंड लागू नहीं किए गए – जैसे कि बिना पट्टे कुत्तों पर जुर्माना, सीसीटीवी से निगरानी, और आवारा कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने के प्रयास – तो वे लगातार धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।


समीर भारद्वाज की फेसबुक पोस्ट बनी आवाज़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी समीर भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट लिखी:

“यह पहली बार नहीं है, बार-बार डॉग अटैक की घटनाएं हो रही हैं। कब तक हम डर के साये में जिएंगे? कोई समाधान क्यों नहीं?”
इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया, और यह विरोध की एक डिजिटल लहर बन गई।


सोसायटी के बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा डर में

प्रदर्शन में शामिल सीनियर सिटीजन और महिलाओं ने बताया कि जब वह सुबह या शाम को पार्क में टहलने जाती हैं तो हर कोने से डर लगता है कि कहीं कोई कुत्ता झपट न ले। बच्चों को खेलने के लिए भेजना भी जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि कुत्तों की जिम्मेदारी पालकों की है, लेकिन उसकी कीमत पूरी सोसायटी को क्यों चुकानी पड़ रही है?


प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में

अब तक इस समस्या को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है। हालांकि, प्रदर्शन के बाद सोसायटी मैनेजमेंट ने प्रशासन से संपर्क कर उचित निर्देश मांगे हैं। लेकिन निवासियों का कहना है कि वे सिर्फ आश्वासनों से तंग आ चुके हैं, अब उन्हें नतीजे चाहिए, शब्द नहीं।


क्या हो सकते हैं समाधान?

निवासियों ने कुछ व्यवहारिक समाधान भी सुझाए हैं:

  • हर पालतू कुत्ते के लिए अनिवार्य पट्टा और माउथ गार्ड।
  • सीसीटीवी की निगरानी में खुले में घूम रहे कुत्तों पर जुर्माना।
  • सोसायटी गेट पर डॉग एंट्री रजिस्ट्रेशन सिस्टम।
  • आवारा कुत्तों की Sterilization और ट्रांसफर योजना।
  • डॉग ऑनर के खिलाफ लापरवाही अधिनियम के तहत कार्रवाई।

#StopDogAttack बन रहा राष्ट्रीय मुद्दा

इस विरोध के बाद सोशल मीडिया पर #StopDogAttack, #GreaterNoidaWest, #DogMenace, #EcoVillage1, #DogAttackVictim, #RaftarToday, #PetOwnersResponsibility, #DogControlLaws जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इन हैशटैग के माध्यम से लोग देशभर से अपनी आपबीती और समर्थन जता रहे हैं।


रफ्तार टुडे की विशेष रिपोर्ट: जनता की आवाज़, प्रशासन तक पहुंचाएं

रफ्तार टुडे इस पूरे मुद्दे पर लगातार नजर बनाए हुए है और जनता की हर आवाज़ को प्रशासन और समाज तक पहुंचाने का संकल्प दोहराता है।
यदि आप भी किसी ऐसी ही समस्या का सामना कर रहे हैं, तो हमसे संपर्क करें, हम आपकी आवाज़ को बनाएंगे ताकत।


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


#StopDogAttack #GreaterNoidaWest #EcoVillage1 #DogMenace #DogSafety #PublicSafety #RaftarToday #PetOwnersResponsibility #NoMoreDogAttacks #DogControlLaw #DogAttackProtest #AnimalVsHumanRights #ResponsiblePetParenting #GreaterNoidaNews #UttarPradeshNews #GNWResidentsVoice #DogAttackVictim #ChildrenSafetyFirst #WomenSafety #SocialAwareness #CivicIssues #NewsThatMatters #RaftarTodayExclusive