चित्रकूट, रफ्तार टुडे। आगामी 30 जनवरी को उत्तरप्रदेश विधानपरिषद की पाँच सीटों पर शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु जनपद चित्रकूट में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री श्रीचन्द शर्मा जी ने आज शिक्षक सम्मेलन में सम्मानित शिक्षकगणों के मध्य अपने विचार रखे एवं प्रयागराज/झाँसी शिक्षक एमएलसी सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी के समर्थन में वोट की अपील की।
साथ रहे पूर्व मंत्री उ०प्र० सरकार सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा०सांसद श्री आरके सिंह पटेल जी, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश खरे, जिलापंचायत अध्यक्ष श्री अशोक जाटव जी, माननीय स्थानीय विधायकगण व सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Comments (0)
Leave a Comment