नोएडा, रफ्तार टुडे। महिला से बदसलूकी के बाद चर्चा में आए श्रीकांत त्यागी का लखनऊ में भी बड़ा विवाद हो चुका है। पत्नी की गैर-मौजूदगी में एक महिला मित्र गोमती नगर स्थित फ्लैट पर श्रीकांत त्यागी से मिलने पहुंची थी। तभी अचानक नेता की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महिला मित्र और पत्नी के बीच जबरदस्त मारपीट हुई थी। फरवरी 2020 में श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने गोमती नगर थाने में दर्ज कराई थी।
पत्नी की गैर-मौजूदगी में एक महिला मित्र गोमती नगर स्थित फ्लैट पर श्रीकांत त्यागी से मिलने पहुंची थी। तभी अचानक नेता की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद महिला मित्र और पत्नी के बीच जबरदस्त मारपीट हुई थी। फरवरी 2020 में श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने गोमती नगर थाने में दर्ज कराई थी।
साल 2020 में आईपीसी की धाराओं 352, 323, 504, 506 और 407 के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई थी। इसमें श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि स्वाति (बदला हुआ नाम) का उसके पति के संग अवैध संबंध है। पति की महिला मित्र मुझे फ्लैट से उतरते दिखी थी और उस औरत ने मुझे मारा और बच्चों को भी पीटा. यही नहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति की महिला मित्र उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी महिला घर से उल्टा लौटाने की धमकी दे रही है।
श्रीकांत की फॉर्च्यूनर कार (UP 32 KK 0001) भी लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित Green wood अपार्टमेंट के H ब्लॉक के फ्लैट नंबर 207 के पते पर रजिस्टर्ड है।
इस फ्लैट पर अंकिता द्विवेदी नाम की नेम प्लेट लगी थी। अंदर फ्लैट में रिनोवेशन का काम चल रहा था। लेकिन लखनऊ आरटीओ दफ्तर के अनुसार, यह फ्लैट अभिनव वोरा का है। मतलब श्रीकांत त्यागी की कार के दस्तावेजों में अभिनव बोरा का नाम है, लेकिन उस फ्लैट में अंकिता द्विवेदी रह रही हैं।

Comments (0)
Leave a Comment