ग्रेटर नोडा, रफ्तार टुडे। समसारा विद्यालय में एकता दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया I जिसमें विद्यार्थियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन से परिचित कराया गया और देश में मनाया जाने वाले एकता दिवस की महत्ता के बारे में बताया गया l
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक जागरूकता संबंधी एकता दौड़ का भी आयोजन किया गया l सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने किस प्रकार पूरे देश को जोड़ कर रखा और उसकी एकता में अपनी भूमिका निभाई इसके बारे में विद्यार्थियों को बताया गया l
इस अवसर पर समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन राय जी ने विद्यार्थियों को ऐसे महान लोगों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए जोर दिया l

Comments (0)
Leave a Comment