ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में मासूम बच्ची की हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार के घर मातम पसरा हुआ है। परिवार के इस अपार दुःख की घड़ी में समाजवादी पार्टी ने उनके साथ खड़े होकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पार्टी की ओर से सहायता राशि का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा गया। इस दौरान परिवार के माता-पिता का ढांढस बढ़ाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि समाजवादी पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। बताया गया कि मासूम बच्ची की हत्या की घटना के बाद परिवार जिस गहरे सदमे और पीड़ा से गुजर रहा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बच्ची को खोने का दर्द परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ऐसे समय में आर्थिक सहायता भले ही इस अपार दुःख की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने और उनके दुःख में सहभागी बनने का यह एक छोटा सा प्रयास है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर नादिर शाह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और परिवार की आर्थिक स्थिति तथा उनकी परेशानियों के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराया। इसके बाद अखिलेश यादव की ओर से परिवार की सहायता के लिए ₹1 लाख की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया गया। पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर दुखी, पीड़ित और जरूरतमंद परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी केवल राजनीतिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के आधार पर भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आती रही है।

माता-पिता का बढ़ाया ढांढस

पीड़ित बच्ची के माता-पिता से मुलाकात के दौरान परिवार को सांत्वना दी गई और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया गया। परिवार के सदस्यों ने घटना के बाद अपनी पीड़ा और परेशानियों को भी साझा किया। पार्टी की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया कि इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास जारी रहेगा। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। लोगों का कहना है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

अखिलेश यादव ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ित माता-पिता को सौंपा ₹1 लाख का चेक, माता-पिता का बढ़ाया ढांढस, दुःख की घड़ी में परिवार के साथ समाजवादी पार्टी

दुःख की घड़ी में परिवार के साथ समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया कि बच्ची को खोने का दर्द कभी पूरा नहीं हो सकता। ₹1 लाख की आर्थिक सहायता उस अपार दुःख की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होने और उनके दुःख में सहभागी बनने का एक छोटा सा प्रयास है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश के हर दुखी, पीड़ित और जरूरतमंद परिवार की आवाज बनने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत पर रफ़्तार टूडे परिवार भी शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत मासूम की आत्मा को शांति प्रदान करें तथा माता-पिता और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। समाजवादी पार्टी ने कहा—दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार अकेला नहीं है, पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।