नोएडा, रफ्तार टुडे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा वासियों को बहुत ही जल्द एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। बीते दिनों योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि आगामी 90 दिनों के भीतर पूरे प्रदेश में 4,000 से भी अधिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम की व्यवस्था की जाएगी।

जहां पर लोगों को मुफ्त में जांच करवाने का अवसर प्राप्त होगा। इसमें से 26 एटीएम हेल्थ मशीनें नोएडा में लगेंगी। जिसके बाद जरूरतमंद लोग बड़ी आसानी के साथ इन स्थानों पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकेंगे। इसकी पूरी जानकारी नोएडा अथॉरिटी के एक अधिकारी ने दी है।

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक कार्य किया जा रहा है। नोएडा शहर में 26 स्थानों पर एटीएम हेल्थ मशीन लगाई जाएंगी। जहां पर लोग आसानी से अपने शरीर की जांच करवा सकेंगे।

जांच करवाने लोगों को मुफ्त में लाभ मिलेगा। यह सभी 26 एटीएम हेल्थ मशीन स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाई जाएंगी। इसके अलावा इन एटीएम हेल्प मशीन के पास कुछ डॉक्टरों की भी तैनाती की जाएगी। जिससे अगर कोई समस्या पैदा होती है तो तत्काल निस्तारण किया जाए। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

हेल्थ एटीएम स्वास्थ्य के क्षेत्र में तकनीकी की अद्यतन महत्ता का एक छोटा सा उदाहरण है। स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगने के बाद गांव का व्यक्ति भी केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधिक जांच करा सकेगा। हेल्थ एटीएम वर्तमान की आवश्यकता है।

डेंगू
मलेरिया
चिकनगुनिया
यूरिन टेस्ट
गर्भावस्था चेकअप
टाइफाइड
एचआईवी
ईसीजी
टीएलसी
डीएलसी
ग्लूकोस
हीमोग्लोबिन
लिपिड प्रोफाइल
शुगर
प्लस लेट
डिहाइड्रेशन
शरीर का तापमान
वजन
लंबाई