नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को झटका लगा है। दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने मेट्रो यात्रियों पर 31 अक्टूबर तक कई प्रतिबंधों को जारी रखने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के बाद डीडीएमए द्वारा प्रतिबंधित एवं वर्जित की गई आदेश अब 31 अक्टूबर और एक नवंबर 2021 तक पहले की तरह ही प्रतिबंधित रहेंगी और मेट्रो में यात्रियों को यात्रा के दौरान खड़े होकर यात्रा की अनुमति नहीं है।

यात्री काफी दिनों से मांग कर रहे थे कि मेट्रो में खड़े होकर शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए यात्रा की अनुमति मिले। डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा है कि कोरोना की स्थिति का अवलोकन करते हुए कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित एवं वर्जित करने के लिए गत 30 सिंतबर को एक आदेश जारी किया था जो 30 सितंबर की रात्रि 12 बजे से शुरू होकर 15 अक्टूबर रात्रि 12 बजे तक है।

खबरें और भी हैं...


Source link