पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Nov 2021 06:35 PM IST
सार
डॉक्टरों ने कहा कि रोगी डेंगू से स्वस्थ होने के 15 दिन बाद एक आंख की रोशनी अचानक से चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था।
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार अस्पतालों में बढ़ रही है। इस बीच अपोलो अस्पताल में डेंगू से उबरने के बाद एक मरीज में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) का दुलर्भ मामला सामने आया है। शनिवार को जारी एक बयान में अपोलो अस्पताल ने कहा कि एक पुरुष में डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस का दुर्लभ मामला सामने आया है।
डॉक्टरों ने कहा कि रोगी डेंगू से स्वस्थ होने के 15 दिन बाद एक आंख की रोशनी अचानक से चले जाने की शिकायत लेकर अस्पताल आया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि डेंगू के बाद म्यूकरमाइकोसिस नया मामला है और हाल में इस बीमारी से ग्रस्त हुए लोगों को अपनी सेहत पर लगातार नजर रखनी चाहिए।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment