गुरुग्रामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी थी। - Dainik Bhaskar

आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पालम विहार में रहती है। उसकी पहचान पंजाब के अबोहर निवासी हितेश कुमार से हुई थी। आरोप है कि गत एक मई को आरोपी उसे डीएलएफ फेज-3 के एक मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही कुकर्म भी किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उदयपुर से आई दुष्कर्म की जीरो एफआईआर
उदयपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में रहती थी। उसकी दोस्ती साल 2017 में अंकित भार्गव से हुई थी। आरोप है कि अंकित ने उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। आरोपी उसे कई बार दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

अब आरोपी उससे शादी करने से इनकार कर रहा है और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस सदमे में आकर वह अपने घर उदयपुर चली गई। वहां उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। उदयपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को गुड़गांव पुलिस को भेज दिया। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...


Source link