नई दिल्ली12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार उन्हें गोली मार काबू कर रही है। इस बार द्वारका सेक्टर चौदह मेट्रो स्टेशन के पास शूटआउट हुआ, जहां हुई फायरिंग में एक बदमाश जख्मी हो गया। पुलिस ने यह कार्रवाई देर रात की।
घायल बदमाश को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस के इस एक्शन के दौरान उसका दूसरा साथी भी पकड़ा गया है। द्वारका डिस्ट्रिक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया बीती रात वाहन चोर निरोधक दस्ते की टीम ने एक बाइक पर सवार इन दोनों बदमाशों को रोकने की कोशिश की।
इस दौरान खुद को फंसते देख बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। उनकी तरफ से तीन राउंड गोली चलायी गई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलायी, जिस वजह से एक गोली राहुल के बाएं घुटने में जा लगी।
मौके पर ही पुलिस ने दोनाें बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास से दो पिस्टल बरामद की गई। बाद में पुलिस ने घायल राहुल को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती करवाया। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान श्रवण उर्फ अन्ना के तौर पर हुई। ये दोनों राजापुरी इलाके के रहने वाले हैं।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment