नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नॉर्थ जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुखबीर (44) और महेश चंद्र तोमर (28) है। आरोपी सुखबीर पर नौ और महेश पर छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनके पास से दो देसी कट्टे, चार कारतूस और बाइक बरामद की गयी है। डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया देर रात एटीएस टीम को सूचना मिली यूपी में हत्या, डकैती व रॉबरी जैसे मामलों में शामिल दो कुख्यात बदमाश हथियारों से लेस जगतपुर पुस्ता रोड, वजीराबाद के पास आने वाले है।
इस पर पुलिस टीम ने देर रात करीब 12:30 बजे बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिये। पुलिस को देख एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली पुलिसकर्मी को नहीं लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने हवाई फायरिंग कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के पास मिली बाइक आगरा से चोरी हुई थी।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment