नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
व्हाट्सएप हैक कर ठगी करने वाले एक नाइजीरियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ओकवूडिरी पासचल (40) के पास से 4 मोबाइल, 7 सिमकार्ड व आठ एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी पीड़ित के जानकार लोगों को मैसेज भेज मदद के नाम पर रकम वसूलता था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है। नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट डीसीपी दीपक यादव ने बताया 2 नवंबर को एक शख्स ने व्हाट्सएप हैक होने के बाद ठगी की शिकायत तिलक मार्ग थाने में दी।
उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। जिसमें कहा गया था कि व्हाटसएप को अपडेट करने के लिए उनके मोबाइल पर छह अंकों का ओटीपी आएगा। उसे डालते ही व्हाट्सएप अपडेट हो जाएगा। पीड़ित ने व्हाट्सएप पर आए लिंक पर अपना मोबाइल नंबर डाल दिया। इसके बाद ओटीपी को अपडेट कर दिया, जिसके बाद उसका व्हाट्सएप हैक हो गया। पीड़ित के व्हाट्सएप से ही उसके जानकारों को मैसेज भेज मदद के लिए रुपये मांगे गए। लोगों ने रुपए दे दिए। पीड़ित को जब यह पता चला तो उसने शिकायत की। पांच नवंबर को इस बाबत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की जांच अकाउंट्स में ट्रांसफर हुए बैंक खाते पर फोकस हुई। खातों में लेनदेन बेंगलुरु में होने का भी पता चला। 16 नवंबर को आरोपी को बेंगलुरु के एक एटीएम के बाहर से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी पांच सौ से अधिक लोगों को चूना लगा चुका है। पुलिस ने उसे आठ दिन की रिमांड पर लिया है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment