ख़बर सुनें
नई दिल्ली। महरौली-बदरपुर रोड पर स्थित जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के पास बृहस्पतिवार को बसों में न बैठने देने व बसें न मिलने पर गुस्साए लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया तो लोग उग्र हो गए। लोगों ने पांच बसों में तोड़फोड़ करने के साथ पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। हालांकि दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी हल्के बल का प्रयोग करने से इनकार कर रहे हैं। संगम विहार पुलिस ने महामारी अधिनियम, सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीडीएमए ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं, उनके तहत 17 सवारियां ही बस में सफर कर सकती हैं। साथ में बस में ड्राइवर, कंडक्टर और एक सुरक्षाकर्मी होता है। इस तरह बस में 20 लोग सफर कर सकते हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे डीटीसी बस जामिया हमदर्द के पास पहुंची, तो लोग बस में घुसने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। बस ड्राइवर व मार्शल ने डीडीएमए के नियमों का हवाला देते हुए लोगों को बस में घुसने से रोक दिया। इससे लोग भड़क गए। कई बसें आने के बावजूद लोग बसों में चढ़ नहीं पा रहे थे। इससे लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे। कुछ लोगों ने बसों पर पथराव कर दिया। पांच बसों के शीशे टूट हुए।
दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर ने बताया कि पुलिस को सुबह ट्रैफिक जाम की कई सूचनाएं मिली थीं। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कुछ सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठे हुए थे और और अन्य लोगों को भी धरना देने के लिए उकसा रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद लोग उग्र हो गए और बसों में फिर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोगों को कोरोना नियमों का हवाला देते हुए समझाया गया, तो लोग मान गए। समझाने के बाद लोग मौके से चले गए। पुलिस अधिकारी हल्के बल का प्रयोग करने की बात से इनकार कर रहे हैं।
एमबी रोड पर कई किमी लगा जाम
लोगों के प्रदर्शन के कारण बदरपुर-महरौली रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लोगों ने सुबह आठ बजे से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था और दस बजे तक चला। इससे बदरपुर से महरौली जाने वाले कैरिज्वे पर काफी लंबा जाम लग गया था। हालांकि महरौली से बदरपुर जाने वाले कैरिज्वे पर भी जाम लग गया था। एमबी रोड व्यस्ततम मार्ग है। ऐसे में सैकड़ों लोगों के प्रदर्शन से दोनों कैरिज्वे पर जबरदस्त जाम लग गया था। दोपहर को एमबी रोड पर ट्रैफिक सामान्य हो सका।
कानूनी कार्रवाई की जा रही : डीसीपी
दक्षिणी जिला डीसीपी बेनिता मेरी जैकर का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का लाठीचार्ज और बल का प्रयोग नहीं किया गया। लोगों की धक्कामुक्की की वजह से एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। संगम विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Comments (0)
Leave a Comment