नई दिल्ली2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली मेट्रो के ऐलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन(डीएमआरसी)ने रविवार काे येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर यात्रियों वाई-फाई की सुविधा प्रदान कर दी है, मेट्रो में येलो लाइन में सफर करने वाले यात्री सभी 37 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली तक लाइन-2 के सभी स्टेशनों पर रविवार से निशुल्क हाई स्पीड वाई फाई सेवाओं की शुरुआत कर दी है।
येलो लाइन पर अधिकांश अंडरग्राउंड स्टेशन हैं और यह सुदूर उत्तरी दिल्ली, सेंट्रल व साउथ दिल्ली से गुजरते हुए गुरुग्राम तक पहुंचती है इस दौरान कई बार ऐसा होता है कि यात्रियों की कनेक्टिविटी टूट जाती थी। आने वाले दिनों में दिपावली ही ऐसे में डीएमआरसी द्वारा निशुल्क शुरू की गई वाई-फाई का सर्विस एक संयोग माना जा रहा है।
37 स्टेशनों पर डीएमआरसी ने लगाए 330 से अधिक ‘एक्सेस प्वायंट’
ऐलोलाइन मेट्रो में ऐसे में यात्रियों को निर्बाध इंटरनेट स्पीड मुहैया कराने के लिए डीएमआरसी ने इन 37 स्टेशनों पर 330 से अधिक ‘एक्सेस प्वायंट’ लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के नजदीक इस लाइन पर रोजाना यात्रा करने वाले हजारों छात्रों के लिए भी यह फ्री वाई-फाई सेवा वरदान साबित होगी। इंटरनेट सुविधाएं जैसे ईमेल, फेसबुक, गूगल सर्च, व्हाट्सएप, वीडियो और ऑडियो कॉल आदि का आनंद ले सकेंगे।
ऐसे करें डीएमआरसी के एलो लाइन में फ्री वाई-फाई को फोन से कनेक्ट
सबसे पहले यात्री अपने फोन के वाइ-फाइ मेन्यू से OUI DMRC FREE Wi-Fi नेटवर्क को चुने। इसके बाद ऑप्शन में अपना फोन नंबर,ई-मेल आईडी दर्ज करें और नेटवर्क से जुड़ने के लिए ओटीपी प्राप्त करें। मिले ओटीपी दर्ज करें और ‘नियम व शर्तों को ओके कर और ‘कनेक्ट’ पर क्लिक कर हाई-स्पीड इंटरनेट का प्रयोग करें। डीएमआरसी के द्वारा कहा गया है कि वाई-फाई न चलने पर 9541693693 पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर संपर्क करने के तुरंत बाद टीम नेटवर्क की समस्या के समाधान पर काम करेगी।
ब्लू लाइन के स्टेशनों पर 400 से ज्यादा ‘एक्सेस प्वाइंट’ लगाए गए हैं
डीएमआरसी ब्लू लाइन व एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पहले से यात्रियों को फ्री वाई-फाई सेवा उपलब्ध करवा रही है। डीएमआरसी ने कोविड महामारी के बीच यह सेवाएं आंशिक तौर पर बंद कर दी गई थीं लेकिन इसे जल्द शुरू किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के 50 मेट्रो स्टेशनों पर निर्बाध इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए, 400 से अधिक ‘एक्सेस प्वाइंट’ लगाए गए हैं।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment