• Hindi News
  • National
  • Now China Can Unilaterally Increase Military Patrol, Will Also Be Able To Close The Trade Route On The Borders Of 14 Countries Including India

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
चीन ने सात दशक से ज्यादा समय बाद पहली बार अपने सीमा कानून में बदलाव किया है।-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

चीन ने सात दशक से ज्यादा समय बाद पहली बार अपने सीमा कानून में बदलाव किया है।-फाइल फोटो

चीन ने सात दशक से ज्यादा समय बाद पहली बार अपने सीमा कानून में बदलाव किया है। भारत सहित 14 देशों के साथ लगती अपनी भौगोलिक सीमाओं पर चीन गश्त को बढ़ा सकेगा या सीमाओं पर स्थित व्यापार नाकों को एकतरफा बंद भी कर सकेगा। चीन की नेशनल कांग्रेस की ओर से पारित किया गया ये कानून 1 जनवरी, 2022 से लागू होगा। ड्रेगन की ये चाल ऐसे समय पर सामने आई है जब भारत-चीन में सीमा विवाद को लेकर सैन्य और असैन्य स्तरों पर वार्ताएं चल रही हैं।

भारत का चीन के साथ लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सीमा विवाद चल रहा है। लद्दाख में भारत और चीन के बीच विवाद का एक बड़ा कारण कुछ क्षेत्रों में सैन्य गश्त को लेकर भी है। हाल में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा था कि चीन को सीमा पर शांति स्थापना के लिए अपनी ओर से पहल करनी होगी।

भारत और चीन के बीच हैं तीन व्यापारिक मार्ग
भारत-चीन के बीच तीन व्यापार मार्ग हैं। नाथुला भारत-चीन के बीच सिक्किम में स्थित है। दूसरा व्यापार मार्ग हिमाचल का सिपकिला है। तीसरा मार्ग उत्तराखंड का लिपुलेख है।

भारत और भूटान से ही बचा है सीमा विवाद
चीन का दावा है कि उसने अपने 14 में से 12 पड़ोसियों से सीमा विवाद सुलझा लिए हैं। भारत और भूटान से ही विवाद नहीं सुलझा है। भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) 3,488 किमी की है।

खबरें और भी हैं...


Source link