नई दिल्ली11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
दक्षिणी निगम ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चारों जोन के स्कूलों और माॅल में मच्छर प्रजनन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत जनस्वास्थ्य विभाग ने चारों जोन में स्थित लगभग 807 स्कूलों और माॅल का निरीक्षण किया, जिसमें से 100 स्कूलों और माॅल में मच्छर प्रजनन पाया गया।
विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए चारों जोन मंग स्कूलों और माॅल को 71 नोटिस और 19 चालान जारी किये गए। यह नोटिस और चालान दिल्ली नगर निगम, मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारी, उपनियमों 1975 के प्रावधान के अंतर्गत जारी किये गए है।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment