जयपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
टीना डाबी और रिया डाबी दोनों सगी बहन हैं। रिया डाबी 2021 में UPSC में सिलेक्ट हुई हैं। - Dainik Bhaskar

टीना डाबी और रिया डाबी दोनों सगी बहन हैं। रिया डाबी 2021 में UPSC में सिलेक्ट हुई हैं।

IAS टॉपर और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहने वाली अधिकारी टीना डाबी की तरह उनकी छोटी बहन रिया डाबी भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूपीएससी में सिलेक्ट होने के बाद से रिया काफी सुर्खियों में है, लेकिन अब रिया की यही पॉपुलैरिटी उनके लिए परेशानी बन गई है। दरअसल, रिया के नाम पर अब सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर लोगों से ठगी की जा रही है। ये बात खुद रिया ने अपने अकाउंट से एक स्क्रीन शॉट पोस्ट करते हुए बताई है।

रिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीन शॉट पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह उनके नाम से बनाया गया फेक अकाउंट और पेज है। कृपया इस अकाउंट को अनफॉलो करें।

रिया डाबी के नाम से ऐसे मैसेज शेयर किए जा रहे। जिसे उन्होंने गलत बताया।

रिया डाबी के नाम से ऐसे मैसेज शेयर किए जा रहे। जिसे उन्होंने गलत बताया।

ऐसे की जा रही ठगी
जो स्क्रीन शॉट रिया ने शेयर किया है, उसमें लिखा गया है कि मैंने यूपीएसी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है। जो परीक्षा को लेकर गंभीर हैं, जिसमें हम कई तरह के जरूरी नोट्स, स्टडी मटेरियल और न्यूज पेपर प्रतिदिन के हिसाब से शेयर करेंगे। अगर आप इस ग्रुप का हिस्सा बनना चाहते हैं तो कृपया दिए गए नंबर पर 100 रुपए पेटीएम और फोन-पे करें। उसका स्क्रीन शॉट शेयर करें।

छोटी बहन रिया साल 2021 बैच में यूपीएससी में सिलेक्ट हुई हैं।

छोटी बहन रिया साल 2021 बैच में यूपीएससी में सिलेक्ट हुई हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है दोनों बहन
रिया और टीना दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टीना डाबी वर्तमान में राजस्थान सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट में ज्वाइंट सेक्रेट्री है और साल 2016 बैच की टॉपर है। वहीं उनकी छोटी बहन रिया साल 2021 बैच में यूपीएससी में सिलेक्ट हुई है।

खबरें और भी हैं...


Source link