नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय से सहभागिता आधारित ई-बाइक सेवा आरंभ की है। यूलू ई-बाइक तकनीक पर आधारित नेटवर्क है। जिसे मोबाइल एप के माध्यम से इसकी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
इस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर महापौर उत्तरी दिल्ली राजा इकबाल सिंह, अध्यक्ष स्थाई समिति जोगी राम जैन, नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी, आयुक्त संजय गोयल, उपायुक्त सिविल लाइन क्षेत्र सतनाम सिंह सहित उत्तरी निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि ई-बाइक सेवा के आरंभ के साथ ही नागरिकों के लिए परिवहन का एक पर्यावरण हितैषी विकल्प उपलब्ध होगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय में पूरे देश से छात्र शिक्षा ग्रहण के लिए आते हैं तथा सब छात्रों के पास आवागमन के लिए अपने साधन नही होते ऐसे में यह सुविधा उनके लिए काफी लाभप्रद सिद्ध होगी। स्थाई समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन ने कहा की वर्तमान में यह सुविधा 200 ई-बाइक के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में आरंभ की जा रही है, जिसे आगे चल कर 400 और ई-बाइक जोड़ी जाएंगी तथा इस सुविधा का विस्तार रोहिणी, करोलबाग एवं केशवपुरम क्षेत्र में भी किया जाएगा।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment