ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेटर नोएडा द्वारा गुरुवार, 29 अगस्त को फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में एक विशेष हैल्थ टॉक का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमित जैन (गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट) और डॉ. संकेत पाटिल (नेफ्रोलॉजिस्ट) ने उपस्थित क्लब सदस्यों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधित जानकारियाँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान, डॉ. अमित जैन ने फैटी लिवर की गंभीरता और उससे बचने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज के समय में फैटी लिवर एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसे स्वस्थ जीवनशैली और उचित खानपान के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं, डॉ. संकेत पाटिल ने किडनी और डायबिटीज़ से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित सदस्यों के सवालों का सरल और स्पष्ट जवाब देकर उन्हें इन बीमारियों से बचने के तरीके बताए।

फोर्टिस हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. प्रवीण कुमार ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खानपान में बदलाव बेहद जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि लोग अपने आहार से मैदा आधारित खाद्य पदार्थों को हटाकर प्रतिदिन 40 मिनट की वॉक और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे वे कई बीमारियों से बच सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में, रोटरी क्लब ऑफ़ ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष रो. शैलेश चन्द्र वार्ष्णेय ने दोनों डॉक्टरों को उनकी बहुमूल्य जानकारी के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे, जिनमें रो. ऋषि के अग्रवाल, रो. के के शर्मा, रो. एम पी सिंह, रो. सौरभ बंसल, रो. विनोद कसाना, रो. अनूप वर्मा, रो. गुरचरन सिंह, रो. राहुल शर्मा, रो. शिव कुमार गुप्ता, रो. अशोक कुमार अग्रवाल, रो. अजीत पाल सिंह, रो. रणजीत सिंह, रो. निकुल गुप्ता, रो. शोविंदर सिंह, रो. अतुल जैन, रो. मूलचन्द्र शर्मा, रो. मनोज सिंहल, रो. कुलदीप शर्मा, रो. योगेन्द्र चौहान, रो. अनिल गुप्ता, रो. विकास गर्ग, रो. यतेन्द्र गर्ग, हिमानी वार्ष्णेय, और पदमा वर्मा शामिल थे।

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

हैशटैग:

GreaterNoida #RaftarToday #HealthTalk #RotaryClub #FortisHospital #फैटीलिवर #किडनीसमस्या #स्वास्थ्य_जागरूकता #नोएडा