श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की 41 वर्षों की परंपरा जारी, वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ रामलीला ध्वज का हुआ पूजन; सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
नोएडा, रफ़्तार टूडे। श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा की 41 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के क्रम में रविवार, 20 सितंबर 2026 को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान हवन-पूजन के साथ रामलीला के ध्वज का भी विधिवत पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आगामी रामलीला आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ समिति की वर्षों पुरानी परंपरा और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक भी देखने को मिली।
नोएडा स्टेडियम में भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन संपन्न में सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि
भूमि पूजन कार्यक्रम में माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधायक पंकज सिंह उपमुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक श्रीमती विमला बाथम, कैप्टन विकास गुप्ता, मधुसूदन दादू, पीयूष द्विवेदी, एच.पी. सिंह परिहार, एस.पी. जैन, पंकज जिंदल, मुकेश गुप्ता, प्रताप मेहता, डॉ. वी.एस. चौहान, हरीश वर्मा, मुकेश शर्मा और रविकांत मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने हवन एवं पूजा-अर्चना में भाग लेते हुए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को रामलीला आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नोएडा स्टेडियम में आगामी रामलीला को लेकर तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

41 वर्षों से धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रही समिति
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के अध्यक्ष टी.एन. चौरसिया और महासचिव संजय बाली सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भूमि पूजन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर टी.एन. गोविल, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, ओमवीर आवाना, सुशील भारद्वाज, आर.के. अग्रवाल, डॉ. वी.के. गुप्ता, राकेश कत्याल, एस.के. सिंघल, विनोद शर्मा, अर्चना राय, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौहान, सान्या चौधरी, सुष्मिता, पुष्पा रावत, नीलू जैन, विपिन बंसल, ओ.पी. गुप्ता, राधाकिशन गर्ग, अल्पेश गर्ग, एन.के. अग्रवाल, सौरभ गोविल, प्रमोद रंगा, एस.के. राणा, मुकेश गुप्ता, डी.के. मित्तल, लोकेश कश्यप, विनय शर्मा, अमित त्यागी, धर्मेंद्र चौहान, श्रेया चतुर्वेदी, रोहित ठाकुर, पुनीत शुक्ला, प्रज्ञा पाठक, नरेंद्र चोपड़ा और भूपेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
11 से 21 अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा पिछले 41 वर्षों से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामलीला का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी आयोजन को भव्य, गरिमामय और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

नोएडा स्टेडियम में भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन संपन्न
समिति के अनुसार रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में किया जाएगा। इसी दौरान विजयदशमी का महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति ने नोएडा और आसपास के क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में रामलीला में पहुंचने की अपील की है। पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से नई पीढ़ी को जोड़ने का माध्यम भी है। समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं और शहरवासियों से सहयोग की अपील की गई है।

Comments (0)
Leave a Comment