ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा के विश्व भारती पब्लिक स्कूल में 14 अगस्त 2024 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा (मेंबर ऑफ पार्लियामेंट एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री), और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (डी.एम.) ने शिरकत की।

कार्यक्रम में नोएडा के अन्य गणमान्य अतिथि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र, और विश्व भारती पब्लिक स्कूल समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों का जज्बा आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। डॉ. महेश शर्मा ने विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए कहा कि यह दिवस हमें उन दर्दनाक घटनाओं की याद दिलाता है, जब लाखों लोग अपने घरों से बेघर हो गए थे।

कार्यक्रम के दौरान एक आज़ादी से संबंधित पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभाजन की स्मृतियों को चित्र पट पर प्रदर्शित किया गया। पूरे विद्यालय को तिरंगे के रंगों में सजाया गया था, और छात्रों ने संभाषण और कविता पाठ के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल बनाया।

कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और कैंडल मार्च के साथ किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

#VibhajanVibhishika #RemembranceDay #Noida #VishwaBharatiPublicSchool


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)