ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टुडे। Greater Noida West की सोसायटी पंचशील हाइनिश (Panchsheel Hynish) के रविवार की रात बेहद काली रही। स्थानीय निवासियों के मुताबिक रात भर सोसायटी में बिजली नदारद रही और लोग भीषण गर्मी में तड़पते रहे। मेंटनेंस में लोग फोन लगा-लगाकर थक गए लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों के साथ हुई।

सोसायटी के लोगों का आरोप है कि मेंटनेंस चार्ज लेने के बावजूद बिल्डर, सोसायटी में बिजली की जरुरतें पूरी करने में असमर्थ है। गर्मी की वजह से बिजली का लोड बढ़ गया है। जिससे समस्या शुरू हो गई। लोगों ने जिंदगी भर की पूंजी फ्लैट खरीदने में लगा दी। हर महीने पूरा मेंटनेंस भी दे रहे हैं फिर सवाल ये कि बावजूद इसके उन्हें बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं दी जा रही है।