नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने यात्रियों के सफर को पहले से भी ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए एक नई तकनीक पेश की है। अब एक्वा लाइन पर एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (पीआईडीएस) लगाए जाएंगे, जिससे यात्री मेट्रो के आगमन और प्रस्थान की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।

परियोजना का पूरा खाका

एनएमआरसी ने इस परियोजना को जल्द से जल्द लागू करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी किया है। इसके तहत कम लागत वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। इस परियोजना में 11.27 करोड़ रुपये खर्च होंगे और कुल 88 पीआईडीएस सिस्टम स्टेशनों पर लगाए जाएंगे। यह काम लगभग 10 महीनों में पूरा किया जाएगा।

स्टेशनों पर पीआईडीएस सिस्टम की तैनाती

एनएमआरसी के एमडी डॉ. लोकेश एम ने बताया कि हर स्टेशन की अलग-अलग लोकेशन पर इन पीआईडीएस सिस्टम्स को लगाया जाएगा। 21 मेट्रो स्टेशनों के कॉनकोर्स में 42 पीआईडीएस इंस्टॉल किए जाएंगे, इसके अलावा, आने-जाने दोनों प्लेटफार्म पर 2-2 सिस्टम लगाए जाएंगे। चयनित कंपनी सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम करेगी और 24 महीने तक सभी डिवाइस का रखरखाव भी करेगी। सभी पीआईडीएस डिस्प्ले बोर्ड ट्रू कलर एलईडी बेस्ड होंगे और इनको कंट्रोल करने के लिए एक कॉमन वर्क स्टेशन भी विकसित किया जाएगा।

पीआईडीएस सिस्टम से यात्रियों को मिलने वाले लाभ

  • प्लेटफार्म पर आने वाली मेट्रो की पूरी जानकारी।
  • मेट्रो के आगमन का सही समय और अंतराल।
  • समय और मौसम की सटीक जानकारी।
  • किसी भी अनहोनी की स्थिति में सीधा कंट्रोल रूम से जुड़ाव।
  • अनाउंसमेंट संबंधित जानकारी फ्लैश होगी।

किन-किन स्टेशनों पर लगाया जाएगा पीआईडीएस सिस्टम

पीआईडीएस सिस्टम एक्वा लाइन के 21 मेट्रो स्टेशनों पर लगाए जाएंगे। यह स्टेशन नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा में डिपो स्टेशन तक होंगे। सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन के अप और डाउन प्लेटफार्म पर कुल 4 पीआईडीएस इंस्टाल होंगे। अन्य स्टेशनों जैसे सेक्टर-50, सेक्टर-76, सेक्टर-81, सेक्टर-101, एनएसईजेड, सेक्टर-83, सेक्टर-137, सेक्टर-142, सेक्टर-143, सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-146, सेक्टर-147, सेक्टर-148, केपी-2, परी चौक, अल्फा-1, डेल्टा-1 और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण स्टेशन पर भी अप और डाउन प्लेटफार्म पर कुल 4 पीआईडीएस इंस्टाल होंगे। डिपो स्टेशन पर तीसरे प्लेटफार्म पर भी 2 पीआईडीएस इंस्टाल किए जाएंगे।

इस नई पहल से यात्रियों को सफर के दौरान मेट्रो की स jiटीक जानकारी मिलेगी और उनका सफर पहले से भी ज्यादा सुगम और सुरक्षित होगा।

#NoidaMetro #AquaLine #PassengerInformationSystem #NoidaNews #MetroUpdates #RaftarToday

रफ़्तार टुडे के साथ जुड़े रहने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और हमें लाइक करें!