ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा में लिफ्ट फंसने का मामला एक बार फिर सामने आया है, लेकिन इस बार यह किसी सोसाइटी का नहीं बल्कि नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही का परिणाम है। घटना नोएडा सेक्टर फेस थ्री थाना क्षेत्र के फुटओवर ब्रिज की है, जहां एक युवक एक घंटे तक लिफ्ट में फंसा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

प्राधिकरण की लापरवाही

यह घटना नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही को उजागर करती है। युवक ने रोड पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज की लिफ्ट का उपयोग किया। लिफ्ट का गेट बंद होते ही लिफ्ट बीच में ही अटक गई। नीचे लिफ्ट के गेट पर लोहे का ताला लगा हुआ था, जिससे बाहर निकलना संभव नहीं था। युवक ने लिफ्ट के अंदर से मदद के लिए आवाजें लगाईं। करीब एक घंटे तक फंसे रहने के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर युवक को बाहर निकाला।

https://twitter.com/raftartoday/status/1814668897053765980?s=19
Raftar today Twitter ka tweet

युवक का बयान

युवक ने पुलिस को बताया कि उसे लिफ्ट के बंद होने की जानकारी नहीं थी। उसने कहा, "मुझे नहीं पता था कि लिफ्ट बंद है।" युवक के पास पीने का पानी था, जो उसकी बड़ी राहत साबित हुई। वह अपने सर से मिलने के लिए प्रथला से नोएडा की तरफ आ रहे थे और इसलिए रोड पार करने के लिए लिफ्ट का उपयोग किया। पुलिस को इस घटना की सूचना उसके सर ने दी थी।

https://twitter.com/raftartoday/status/1814668372484784471?s=19

गोविंद नोएडा में इंटर्नशिप कर रहे हैं

युवक का नाम गोविंद है, जो मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में इंटर्नशिप कर रहे हैं।

हैशटैग्स:NoidaNews #LiftAccident #NoidaAuthority #RaftarToday #GreaterNoida