पंचशील ग्रीन्स 2 के यहां पर मैंटेनेंस के नाम पर एलपीएफ चार्ज लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उस पर अवैध वसूली भी हो रही है, अनुज चौधरी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं, अपनी राजनीति सेखने में लगे है सोसायटी के लोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सासोयटी में रेजिडेंट्स ने बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों शहर की पंचशील ग्रीन्स 2 (Panchsheel Greens 2) के लोगों ने सोसायटी की अलग-अलग समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सोसायटी के बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया बिल्डर कोरोना काल के दौरान का मैंटेनेंस फीस (Maintenance Fee) की बकाया राशि वसूल रहा है।
बिल्डर कोरोना के समय से लेकर अभी तक के मेंटेनेंस पर LPF लगा कर अवैध वसूली करने का काम कर रहा है। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। निवासियों ने कहा कि जब तब जुर्माने को नहीं हटाया जाएगा और मैंटेनेंस की अवैध वसूली नहीं बंद की जाएगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
बिल्डर पर लगाया यह आरोप
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पंचशील ग्रीन्स 2 के यहां पर मैंटेनेंस के नाम पर एलपीएफ चार्ज लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उस पर अवैध वसूली भी हो रही है। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना काल में बिल्डर ने कहा था कि इस समय कोई भी फैसिलिटी नहीं दी जाएगी न ही इसका कोई चार्ज लिया जाएगा। लेकिन अब बिल्डर उस बात से मुकर गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि शुल्क न देने पर बिल्डर लाइट काट देता है।

एलपीएफ के ऊपर एलपीएफ लग रहा है। यानी की डबल चार्ज लिया जा रहा है। मनमानी की जा रही है। अवैध वसूली हो रही है। इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में भी की जा चुकी हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आरके पालीवाल ने बताया कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
बिल्डर के CEO अनुज चौधरी ने आरोपों को बताया झूठ
इस पूरे मामले पर ग्रेटर नोएडा पंचशील ग्रीन्स 2 के बिल्डर अनुज चौधरी ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोगों के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। एलपीएफ उन्हीं पर लगाया जा रहा है, जिन्होंने समय से पैसा नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि बिल्डर का मैंटेनेंस से कोई लेना-देना नहीं होता। बिल्डर का काम रजिस्ट्री करना होता है। वह हमने करवा दिया। बाकी जिन कंपनियों से इनका एग्रीमेंट है, वो उनका काम हैं। हमारा उससे लेना देना नहीं है।

Comments (0)
Leave a Comment