नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा के सेक्टर-130 के नांगली वाजिदपुर गांव में एक बड़े भूमि घोटाले का खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सिंचाई विभाग की लगभग 100 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति पर कब्जे की शिकायत की है। शिकायत में कई खसरा नंबरों और भू-माफियाओं के नामों का उल्लेख किया गया है, जिन्होंने सरकारी और ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है।

अवैध कब्जों में सरकारी स्कूल की जमीन भी शामिल

शिकायत में बताया गया है कि भू-माफियाओं ने सिंचाई विभाग की जमीन के अलावा सरकारी स्कूल और ग्राम सभा की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। खसरा नंबर 69, 73, 71, 214, 215/1 और अन्य पर इन अवैध कब्जों का उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं, भू-माफियाओं ने तीन मंजिला इमारत का निर्माण भी शुरू कर दिया है।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

शिकायतकर्ता ने खुलासा किया है कि जिला कलेक्टर द्वारा कई मामलों में बेदखली के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन की इस उदासीनता ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

उच्च स्तरीय जांच की मांग की

मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और भू-माफिया कानून के तहत अपराधियों पर मामला दर्ज करने और अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने की भी अपील की है।


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


हैशटैग्स: #NoidaNews #LandScam #NoidaAuthority #IllegalEncroachment #YogiAdityanath #UPPolice #GangsterAct #NoidaCrime #RaftarToday #PublicLandGrabbing #SchoolLand