ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित टी-10 स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हॉस्पिटल एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एडमिशन एकादश को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।


फाइनल मुकाबले का रोमांचक सफर

एडमिशन एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 59 रन बनाए। अजीत ने टीम के लिए सबसे अधिक 21 रन बनाए, जबकि हिमांशु ने 10 रनों का योगदान दिया।

हॉस्पिटल एकादश के गेंदबाज विपिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके। हॉस्पिटल एकादश ने लक्ष्य को 8.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

बल्लेबाज प्रशांत ने 17 रन बनाए, जबकि विपिन यादव ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 10 रन बनाए। एडमिशन एकादश के गेंदबाज डॉ. हिमांशु ने 3 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए।


विपिन यादव बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

हॉस्पिटल एकादश के विपिन यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (2 विकेट और 10 रन) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।


कप्तान एहतेशाम का उत्कृष्ट नेतृत्व

एडमिशन एकादश के कप्तान एहतेशाम ने टीम को संगठित करने और अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा।


डायरेक्टर और डीन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

शारदा विश्वविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. राजीव गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा,

"हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है; हम खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने की कोशिश करते हैं।"

डीन, छात्र कल्याण और निदेशक, स्पोर्ट्स ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Join Raftar Today on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

tags RaftarToday #ShardaUniversity #CricketTournament #GreaterNoida #StaffSports #T10Cricket #HospitalXI #AdmissionsXI