ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनावली गांव में हवाला के पैसे की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि राजवीर सिंह नामक व्यक्ति के पास बड़ी मात्रा में हवाला का पैसा रखा हुआ है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी पुलिस बल के साथ मौके पर छापा मारा।

पुलिस टीम ने राजवीर सिंह के घर और उनके कार्यालय की गहन जांच की, जहां से कुल 18 लाख 82 हजार 700 रुपये बरामद हुए। इन पैसों की गिनती राजवीर सिंह की उपस्थिति में की गई। मौके से पुलिस ने रजिस्टर और कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिनसे हवाला लेनदेन की पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या कहा राजवीर सिंह ने?


पूछताछ में राजवीर सिंह ने दावा किया कि यह पैसा हवाला का नहीं बल्कि गांव के लोगों द्वारा कमेटी में जमा की गई राशि है। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर नियमित रूप से कमेटी डाली जाती है और यह पैसा उसी का हिस्सा है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और राजवीर सिंह के साथ-साथ अन्य संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

इस घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल देखा जा रहा है, जहां पुलिस की भारी उपस्थिति ने अफरा-तफरी मचा दी है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह सुनिश्चित करने में लगी है कि कहीं यह रकम हवाला के जरिए अवैध रूप से तो नहीं लाई गई।

Tags: Noida #RaftarToday #GreaterNoida #NoidaNews #NoidaAuthorityNews #RaftarTodayNews #HawalaMoney #Lakhnawali #LakhnawaliNews

? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)