नई दिल्ली, Raftar Today। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और धुंध की समस्या गहराती जा रही है। मंगलवार की सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में धुंध इतनी घनी हो गई कि पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह गई। प्रदूषण और धुंध का ये असर केवल सफर को मुश्किल नहीं बना रहा, बल्कि जनता की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो रहा है।
हवा की दिशा में बदलाव के बावजूद प्रदूषण के हालात गंभीर
दिल्ली NCR में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच हवा की दिशा और गति में मामूली बदलाव देखा गया, जिससे आबोहवा में हल्का सुधार हुआ, लेकिन इसके बावजूद पूरे दिल्ली-एनसीआर में धुंध छाई हुई है। मंगलवार का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 334 रहा, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, यह सोमवार के मुकाबले थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन यह गिरावट भी इतनी नहीं कि इसे राहत माना जाए।
वहीं, शहर के अलग-अलग हिस्सों में धुंध की चादर लगातार बनी हुई है। सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7:30 बजे दृश्यता 1000 मीटर तक पहुंच गई, जबकि पालम हवाई अड्डे पर सुबह 8 बजे तक दृश्यता 1000 मीटर पर ही रही। धुंध की इस चादर से वाहन चालकों को लंबी दूरी तक साफ देखना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
पराली जलने और अन्य कारणों से बढ़ा प्रदूषण
दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण में पराली जलाने का बड़ा योगदान देखा जा रहा है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (DSS) के अनुसार, हवा में पराली से निकलने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 18.094 प्रतिशत रही। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 15.493 प्रतिशत रही और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.417 प्रतिशत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का अनुमान है कि शुक्रवार तक प्रदूषण का स्तर इसी तरह बना रहेगा और इस स्थिति में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ऐसे में दिल्लीवासियों को आने वाले दिनों में बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ेगा।
हवा की दिशा में बदलाव से ठंडक और बढ़ेगी
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM) के अनुसार, आज से हवा की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। उत्तरी भारत में आने वाले दिनों में हवाएं उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में बहने लगेंगी, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा और धुंध बनी रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को भी हवाओं की गति और दिशा में बदलाव देखा जा सकता है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।
NCR के प्रमुख शहरों का AQI
दिल्ली: 334 (बेहद खराब)
ग्रेटर नोएडा: 277 (खराब)
गाजियाबाद: 245 (खराब)
नोएडा: 222 (खराब)
गुरुग्राम: 219 (खराब)
फरीदाबाद: 198 (संतोषजनक)
ठंड का बढ़ता असर और तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। इससे दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर और बढ़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत खुले में आग जलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सके। इस अभियान की शुरुआत की और सुरक्षा गार्डों को इलेक्ट्रिक हीटर वितरित किए ताकि सर्दियों में आग जलाने की जरूरत न पड़े। सभी सरकारी विभागों को भी आदेश दिया गया है कि वे नाइट शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को हीटर उपलब्ध करवाएं।
सरकार द्वारा सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए 21 फोकस प्वाइंट पर आधारित विंटर एक्शन प्लान पहले से लागू है। इस प्लान के तहत एंटी डस्ट अभियान, बायो डिकंपोजर का छिड़काव, पौधारोपण और जन जागरूकता जैसे प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सभी नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे खुद भी पर्यावरण की रक्षा में सहयोग करें।
टैग्स #DelhiWeather #NCRPollution #AQIUpdate #DelhiSmog #FoggyDelhi #ParaliPollution #WinterInDelhi #RaftarToday #DelhiCold #DelhiFog #PollutionControl #CleanAirDelhi #FoggyMorning #DelhiTraffic #GreaterNoidaAirQuality #NoidaPollution
? Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

Comments (0)
Leave a Comment