सार
कोरोना महामारी के कारण यह दूसरा साल है जब फ्रेशर्स कॉलेज नहीं पहुंचेंगे। अधिकतर कॉलेजों में सोमवार से शुरू हो जाएंगी ऑनलाइन कक्षाएं।ख़बर सुनें
विस्तार
कुछ कॉलेज मिश्रित मोड(ऑफलाइन व ऑनलाइन) में ओरिएंटेशन आयोजित कर रहे हैं। इन ओरिएंटेशन के माध्यम से छात्रों को कॉलेज, कक्षाओं व कॉलेज के नियमों की जानकारी दी जाएगी। सोमवार से ही अधिकतर कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। डीयू में फ्रैशर्स का पहला दिन काफी ऐतिहासिक रहता है। लेकिन बीते साल की तरह इस साल भी नए छात्रों को कॉलेज आने की अनुमति नहीं है। ऐसे में कॉलेज के पहले दिन का उत्साह काफी फीका रहेगा।
रामानुजन कॉलेज केप्रिंसिपल डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को ऑनलाइन ही ओरिएंटेशन करा रहे हैं। छात्रों के लिए स्लॉट बना दिए गए हैं जिससे कि ऑनलाइन छात्रों को दिक्कत ना हो। छात्रों को कॉलेज के विषय में जानकारी देने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वर्चुअल टूर कराएंगे। जिसमें उन्हें कॉलेज, लैब, लाइब्रेरी व कॉलेज केइतिहास, सोसाइटी, कोर्सेज व कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इस टूर से उन्हें ऐसा लगेगा जैसे कि वह कॉलेज में ही घूम रहे हों। कॉलेज में छात्रों को बुला नहीं सकते इसलिए सभी जानकारी ऑनलाइन ही दी जाएगी।
राजधानी कॉलेज केप्रिंसिपल डॉ राजेश गिरी ने बताया कि हमने दो दिन(22 नवंबर व 23 नवंबर) ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की है। यह मिश्रित मोड में आयोजित किया जाएगा। जो छात्र कॉलेज आना चाहेंगे वह आ सकते हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। इसकेसाथ ही कॉलेज ने एक वर्चुअल टूर तैयार किया है। वर्चुअल टूर के माध्यम से कॉलेज की स्थापना, कॉलेज केप्रवेश द्वार से लेकर कॉलेज के प्रत्येक हिस्से को दिखाया जाएगा, जिसमें लाइब्रेरी, स्टॉफ रुम, कैमिस्ट्री लैब, स्पोट्र्स ग्राउंड, सभागार, एनसीसी को दिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नए विद्यार्थी जब कॉलेज आते हैं तब कक्षाएं शुरू होने से पहले ऑफलाइन ओरिएंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी जाती है। वहीं कुछ कॉलेजों में ओरिएंटेशन सत्र आयोजित पहले ही हो चुके हैं।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment