नई दिल्ली10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मधु विहार इलाके में एक युवक पर बाइक की चाबी से हमला कर उसे घायल कर दिया। उस पर करीब 12 से 15 वार किये गए। घायल का नाम श्रवण (21) है। घटना के वक्त उसकी मां कांति देवी (50) बचाने आई तो उनको भी चाकू मार दिया गया। श्रवण की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया पीड़ित श्रवण इंदिरा कालोनी, मंडावली इलाके में किराए पर रहता है। श्रवण का चाउमिन बनाने का काम है। शनिवार को गली नंबर-1 में श्रवण को उसका दोस्त राहुल मिल गया। बाइक के पीछे विजय बैठा था। श्रवण ने मजाक में राहुल की बाइक की चाबी निकाल ली। जिस वजह से विजय खफा हो गया। इस बात पर श्रवण और विजय के बीच कहा सुनी हो गई।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment