अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 05:17 AM IST
सार
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2021-22 के लिए हुए चुनाव में के राजा प्रसाद रेड्डी (साक्षी) डिप्टी प्रेसिडेंट, आज समाज के राकेश शर्मा वाइस प्रेसिडेंट और अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी मानद कोषाध्यक्ष चुने गए।ख़बर सुनें
विस्तार
शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई वार्षिक साधारण सभा में वर्ष 2021-22 के लिए हुए चुनाव में के राजा प्रसाद रेड्डी (साक्षी) डिप्टी प्रेसिडेंट, आज समाज के राकेश शर्मा वाइस प्रेसिडेंट और अमर उजाला के तन्मय माहेश्वरी मानद कोषाध्यक्ष चुने गए। मैरी पॉल आईएनएस की महासचिव होंगी।
साथ ही सोसायटी की कार्यकारिणी में एस, बालासुब्रमण्यम आदित्यन (दैनिक थांति), गिरीश अग्रवाल (दैनिक भास्कर, भोपाल), समहित बल (प्रगतिवादी), गौरव चोपड़ा (फिल्मी दुनिया), विजय कुमार चोपड़ा (पंजाब केसरी, जालंधर), करण राजेंद्र दर्डा (लोकमत, औरंगाबाद), विजय जवाहर लाल दर्डा (लोकमत, नागपुर), जगजीत सिंह दरदी (चढ़दीकलां), विवेक गोयनका (इंडियन एक्सप्रेस, मुंबई), महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण), प्रदीप गुप्त (डाटाक्वेस्ट) और संजय गु्प्त (दैनिक जागरण, वाराणसी) सदस्य बनाए गए हैं।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment