न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Nov 2021 12:57 AM IST
सार
द्वारका सेक्टर-9 के सिल्वर पैलेस होटल में युवक ने नौकरी का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।दुष्कर्म का मामला। - फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
युवती ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। बाद में अपनी लाइव लोकेशन पुलिस को शेयर की। इसके बाद पुलिस जख्मी युवती तक पहुंची। होटल के दरवाजे को तोड़कर युवती को दूसरी मंजिल से बचाया गया। बाद में उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
द्वारका साउथ थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर होटल के मैनेजर संजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी अंकित सेहरावत की तलाश कर रही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।
द्वारका जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता सपना (25)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। वह सेल्स गर्ल की नौकरी करती है। उसे किसी अच्छी नौकरी की तलाश थी। पिछले दिनों अंकित सेहरावल नामक युवक उसे मिला और उसने सपना को अच्छी नौकरी दिलवाने का वादा किया। आरोप है कि शनिवार शाम को आरोपी ने सपना को कॉल कर मिलने के लिए कहा। दोनों बीकानेर स्वीट्स पर मिले।
इसके बाद रात करीब 8.00 बजे आरोपी अपनी बाइक पर बिठाकर पीड़िता को सेक्टर-9 के पास सिल्वर पैलेस होटल ले गया। वहां पीड़िता ने होटल में अंदर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि होटल में उसे सब जानते हैं, उसकी मां खुद एक पुलिस ऑफिसर है। वह बस नौकरी की बात करवाने होटल में आया है। आरोपी सपना को दूसरी मंजिल पर ले गया। वहां रूम नंबर-202 में पहुंचने पर आरोपी ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी ने अन्य लोगों की मदद से उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया। बाद में अपने कड़े से पीड़ित पर हमला कर उसे लहू-लुहान कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। सपना की हालत देखकर होटल का बाकी स्टाफ भी वहां से फरार हो गया। जाते समय आरोपी होटल का दरवाजा भी बंद कर फरार हो गए। सपना ने कॉल की। इसके बाद अपनी लोकेशन शेयर की। मौके पर पहुंची पुलिस को सपना के चिल्लाने की आवाज तो आ रही थी, लेकिन होटल का दरवाजा बंद था। दरवाजे को तोड़कर सपना को दूसरी मंजिल से उतारा गया। इसके बाद पीसीआर की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। छानबीन के बाद रविवार को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में होटल के स्टाफ की भी मिली भगत थी। इसलिए इसमें सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं जोड़ी गई हैं।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment