पलवल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

प्रतिकात्मक फोटो

हरियाणा के पलवल में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

महिला थाना की जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी 24 दिसंबर को शाम करीब तीन बजे स्कूल से घर पहुंची और स्कूल बैग को घर के अंदर रख दिया। इसी दौरान गेट से आवाज आई तो उसकी बेटी गेट पर पहुंची, जहां पर विक्रम नाम का एक युवक खड़ा हुआ था।

पीडित का आरोप है कि उक्त युवक ने उसकी बेटी से कहा कि या तो उसके साथ चल नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा। पीडित की 17 वर्षीय बेटी उसके डर से उसके साथ चली गई, आरोपी उसे कहीं अन्य स्थान पर ले गया और वहां उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे किठवाड़ी चौक पर छोड़कर फरार हो गया। इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...


Source link