नई दिल्ली5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वी दिल्ली के मंडावली वार्ड में बुधवार को महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कॉम्पेक्टर का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, क्षेत्रीय पार्षद शशि चांदना और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ढलाव पर कूड़ा कम करने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर की योजना ढलाव घरों को कूड़ा मुक्त करने की है। स्रोत पर ही कूड़े के पृथकीकरण और विकेंद्रीकरण से धीरे-धीरे लैंडफिल साइट पर कूड़ा जाना बंद हो जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ सफाई रखे और गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग करके दें।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment