नूंह3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

  • बीती 24 अक्टूबर को भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तान जीतने पर भारत देश के प्रति भद्दी गालियों का प्रयोग करने व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का है आरोप

बीती 24 अक्टूबर को भारत-पाक मैच के दौरान पाकिस्तान जीतने पर भारत देश के प्रति भद्दी गालियों प्रयोग करने व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले आरोपी इरशाद उर्फ सद्दाम पुत्र रशीद निवासी सुल्तानपुर काठपुरी को पिनगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दिया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया। बीते दिन पिनगवां कस्बे में किताबों की दुकान पर बैठकर भारत देश के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले व पाकिस्तान जिंदाबाद के कहने वाले युवक इरशाद उर्फ सद्दाम पुत्र रशीद निवासी सुल्तानपुर काठपुरी की वीडियो वायरल हुई थी, जिसको लेकर स्थानीय पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...


Source link