फरीदाबाद6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना वायरस महामारी ने लगभग 2 साल से दुनिया को जकड़ लिया है, जिसके परिणाम स्वरूप गरीबी और अत्यधिक गरीबी के खिलाफ चल रही लड़ाई में दशकों की प्रगति को बड़ा नुकसान पहुंचा है। विश्व बैंक के अनुसार, महामारी के दौरान पैदा हुए संकट से लगभग 15 करोड़ के करीब लोग गरीबी में धकेले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है और दुनिया भर में गरीबी, हिंसा और भूख पर प्रकाश डालता है। इसी कार्यक्रम में जजबा फाउंडेशन ने अपने वालेंटियर के सहयोग से अभियान चलाकर गरीबों के लिए कपड़े एकत्र किए। अब उन्हें वितरित किए जाएंगे।
निगम कमिश्नर कैंप कार्यालय में निगम कमिश्नर यशपाल यादव बताया कि जज्बा फाउंडेशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस के अवसर पर एक छोटा प्रयास हमारे आस पास रहने वाले गरीब, श्रमिक, मजदूर लोगों की सहायता हेतु एक अभियान की शुरुआत की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य ये दिवाली दूसरों के चेहरों पे मुस्कान लाएगी और फरीदाबाद को स्वच्छ बनाएगी। जज्बा फाउंडेशन चैयरमेन हिमांशु भट्ट ने बताया कि संगठन द्वारा शुरू किए गए अभियान में बड़ी संख्या में पैंट- शर्ट, बच्चों के कपड़े, खिलौने, जूते, चप्पल, गर्म कंबल, सर्दियों के कपड़े आदि मिले हैं। जिन्हें अब शहर के अलग अलग हिस्सों में स्थित स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों तक इन्हें पहुंचाया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम में अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त इंद्रजीत कुलडिया, स्वयंसेवक राहुल वर्मा, नीराज, रिया, गौरव, अमित मालिक, वरुण, आरजू, पंकज आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment