ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आईआईएमटी कॉलेज समूह एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। आईआईएमटी कॉलेज को "वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संस्थान" के सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान ग्रेटर नोएडा में तीन दिन चले चले इंडिया इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपो 2023 की तरफ से दिया गया है।
इस उपलबधि पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उन लोगों की मेहनत का परिणाम है जो आईआईएमटी परिवार का हिस्सा हैं। वहीं कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रलाव ने कहा कि जैसे मजबूत मकान के लिए ठोस नींव की जरूरत होती है ठीक वैसे ही, बच्चों के अच्छे भविष्य के निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा का होना बहुत जरूरी है, शिक्षा की ताकत से देश मजबूत और समर्द्ध होता है।
यह सम्मान कॉलेज समूह के एक्सक्यूटिव डॉयरेक्टर डॉ. जेके शर्मा ने आईआईएमटी की तरफ से प्राप्त किया। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में 28 अप्रैल से शुरू हुए इंडिया इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सपो में हजारों की संख्या में छात्र और अभिभावक आए। एक्सपो के तीसरे दिन सेरेमनी आयोजित की गई जिसमें 70 से अधिक कैटेगरी के अवार्ड दिए गए।

Comments (0)
Leave a Comment