नई दिल्ली13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में केशवपुरम जोन के सी-2 ब्लॉक, स्वर्ण जयंती पार्क में कम्पोस्टिंग प्लान्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर केशवपुरम जोन के अध्यक्ष योगेश वर्मा के अतिरिक्त निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगी राम जैन, जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटिया, पूर्व विधायक डॉ महेन्द्र नागपाल, निगम आयुक्त संजय गोयल, उपायुक्त विक्रम मलिक, निदेशक उद्यान आशीष प्रियदर्शी व अधीक्षण अभियंता राजेश वधवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर योगेश वर्मा ने बताया कि यह प्लांट उत्तरी दिल्ली नगर निगम का पहला प्लांट है, जिसमें कंपनी को पीपीपी स्कीम के तहत सिर्फ जमीन उपलब्ध करायी गयी है तथा पूरे जोन का ग्रीन वेस्ट कूड़ा वहां जायेगा। इसके एवज में उक्त कंपनी उस ग्रीन वेस्ट को खाद में परिवर्तित कर उसका 30 प्रतिशत खाद निगम को उपलब्ध करायेगी।
Source link

Comments (0)
Leave a Comment