रोहतकएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
तीन साल पहले दर्ज हुए केस में कोर्ट पानीपत सिटी थाना में अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे नवीन जयहिंद। - Dainik Bhaskar

तीन साल पहले दर्ज हुए केस में कोर्ट पानीपत सिटी थाना में अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे नवीन जयहिंद।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके नवीन जयहिंद को पानीपत पुलिस ने तीन साल बाद एक मामले में तफ्तीश के लिए चिट्‌ठी जारी की है। नवीन जयहिंद को 13 नवंबर की दोपहर 12 बजे पानीपत सिटी थाना पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। इस बात पर अभी संशय बना हुआ है कि वह अकेले पेश होंगे या पहले की तरह समर्थकों के साथ पेश होंगे।

यह है मामला
नवीन जयहिंद ने साल 2018 में नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। यह यात्रा रोहतक से हरिद्वार के लिए निकाली गई थी, जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया था। यात्रा के समापन पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आम आदमी पार्टी के समन्‍वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोहतक पहुंचे थे।

इस यात्रा के दौरान पानीपत पुलिस ने गाड़ियों की जांच की। पुलिस ने इस संदेह पर तलाशी ली थी कि गाड़ियों में हथियार हो सकते हैं। पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। गाड़ियों की जांच के बाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इन लोगों को नवीन जयहिंद ने छुड़वा लिया था।

इस दौरान जयहिंद और पुलिस के बीच खासा विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा के काफिले में शामिल गाड़ी का नंबर फर्जी है।

नवीन जयहिंद समेत पांच अन्य पर केस दर्ज
नवीन जयहिंद ने गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करने समेत सभी दस्तावेज पानीपत के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी कर दिए थे, लेकिन पानीपत पुलिस ने नवीन जयहिंद समेत पांच अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 332, 353, 417,420, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया था। नवीन जयहिंद को इसी मामले में पेश होने के लिए कहा गया है। जयहिंद का दावा है कि उस समय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को रफा-दफा भी कर दिया था।

खबरें और भी हैं...


Source link